गाजियाबाद: गाजियाबाद नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पहली बार रोबोटिक तकनीक से सीवर सफाई का कार्य शुरू किया गया। इसका शुभारंभ वार्ड 56 चिरंजीव विहार और अवंतिका क्षेत्र से किया गया।
नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि रोबोटिक मशीनों से सीवर की सफाई तेज और सुरक्षित तरीके से हो सकेगी। उन्होंने कहा कि पहले कर्मचारियों को सीवर में उतरकर जोखिम उठाना पड़ता था, लेकिन अब मशीनों के जरिए काम बिना खतरे के होगा। वार्ड 56 के पार्षद मनोज त्यागी ने अपने वार्ड से इस योजना की शुरुआत किए जाने पर मेयर सुनीता दयाल और नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक का आभार जताया है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, रोबोटिक सफाई तकनीक से ना केवल सफाई का काम व्यवस्थित होगा बल्कि कर्मचारियों की सुरक्षा की सुनिश्चित रहेगी। मशीनें सीवर के भीतर जाकर कचरे को निकलेंगी जिससे उनमें अवरोध की समस्या कम होगी। यह नई तकनीक परंपरागत सफाई तरीकों की तुलना में अधिक प्रभावी और टिकाऊ मानी जा रही है।नगर निगम ने दी जानकारी
रोबोट से सीवर की सफाई होते देखने के लिए आसपास के निवासियों की भीड़ लग गई। उनका कहना है कि इस व्यवस्था को नियमित रूप से लागू किया तो क्षेत्र में सीवर जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। उनका मानना है कि इस नालियों की सफाई समय पर होगी और बदबू या गंदगी की समस्या भी घटेगा। नगर निगम में स्पष्ट किया है कि यह अभी सिर्फ शुरुआती चरण है। अभी इस तकनीक का परिणाम देखा जाएगा और इसके सफल होने पर अन्य वार्ड में भी इसे लागू किया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि यह कदम शहर की सफाई व्यवस्था को एक नए स्तर पर ले जाएगा।
