सहारनपुर: रेलवे ने आगामी दिनों में संभावित कोहरे को देखते हुए सहारनपुर से गुजरने वाली 16 ट्रेनों को तीन महीने के लिए निरस्त रखने का निर्णय लिया है। यह निर्णय एक दिसंबर 2025 से एक मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे का मानना है कि सर्दियों में कोहरे के कारण ट्रेनें लेट चलती हैं। खासकर लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं चल पातीं, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है। इस आशंका के मद्देनजर रेलवे ने यह कदम उठाया है, जिसकी सूची जारी कर दी गई है।इस लिस्ट में ट्रेन नंबर 14681-82 नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस एक दिसंबर से एक मार्च तक अंबाला तक चलेगी। तीन महीने तक सहारनपुर से गुजरने वाली जनसेवा एक्सप्रेस, अकालतख्त एक्सप्रेस, दुर्गियाना, बरौनी, ऋषिकेश, लालकुआं एक्सप्रेस आदि 16 ट्रेन के पहिये नहीं घूमेंगे।
कब-कब नहीं चलेंगी ट्रेनें
14617 पूर्णिया कोर्ट अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस तीन दिसंबर से दो मार्च 2026 तक
14681 दिल्ली-जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक
14682 जालंधर दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 1 मार्च 2026 तक
12207 काठगोदाम जम्मूतवी गरीबरथ एक्सप्रेस 9, 16, 23, 30, दिसंबर 2025, 6, 13, 20, 27 जनवरी, 3, 10 और 24 फरवरी 2026 को।
12208 जम्मूतवी काठगोदाम गरीबरथ एक्सप्रेस 7, 14, 21, 28 दिसंबर 2025, 4, 11, 18, 25 जनवरी, 1, 8, 15 और 22 फरवरी
12317 कोलकाता अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस 7, 14, 21, 26 दिसंबर, 4,11, 18, 25 जनवरी, 1, 8, 15 और 22 फरवरी
12318 अमृतसर कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस 9, 16, 23, 30 दिसंबर, 6, 13, 20, 27 जनवरी, 3,10, 17, 24 फरवरी
12357 कोलकाता अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस, 6, 10, 17,24, 31 जनवरी। 7, 14, 21 और 28 फरवरी
12358 अमृतसार कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस 8, 22, 29 दिसंबर, 5, 12, 19, 26 जनवरी, 2, 9, 16 और 23 फरवरी
14523 बरौनी अंबाला कैंट हरिहर एक्सप्रेस 4,8, 11, 15, 25, 29 दिसंबर, 1,5, 8, 12, 15, 19, 22, 26, 29 जनवरी। 2, 5,9, 12, 16, 19, 23 और 26 फरवरी
14524 अंबाला कैंट बरौनी हरिहर एक्सप्रेस, 2, 6, 9, 13, 16, 20, 23, 27,30 दिसंबर, 3,6, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 जनवरी, 3, 7,
10, 14, 17, 21 और 24 जनवरी
14605 योगनगरी ऋषिकेश जम्मूतवी एक्सप्रेस 8, 15, 22, 29 दिसंबर, 5, 12, 22, 29 दिसंबर, 5, 12, 19, 26 जनवरी, 2,9, 16 और 23 फरवरी
14606 योगनगरी ऋषिकेश जम्मूतवी एक्सप्रेस 7,14, 21, 28 दिसंबर, 4, 11, 18, 25 जनवरी, 1,8, 15 और 22 फरवरी
14615 लालकुआं अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस 6, 13, 20, 27 दिसंबर, 3, 10,17, 24, 31 जनवरी, 7, 14, 21, 28 फरवरी
