गोंडा/कन्नौज: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने कन्नौज के एक कार्यक्रम में कह दिया कि पढ़ने-लिखने की जरूरत नहीं है, नौकरियों में सब आउटसोसिंग पर शुरू हो गया है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि सफलता पाने के लिए सफल लोगों के साथ रहिए। अब एक तरफ यूपी में ही काफी अभ्यर्थी आए दिन नौकरियों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, दूसरी तरफ बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का ये बयान सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है।
बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह दशहरा (विजयदशमी) से जुड़े एक कार्यक्रम में गोंडा से कन्नौज शामिल होने आए। यहां उन्होंने अपनी पढ़ाई और लग्जरी लाइफ पर लोगों के सामने अच्छा खासा भाषण दिया। लोगों को अपनों बयानों से आर्कषित करते हुए पढ़ाई-लिखाई को बेकार ही बता दिया। उन्होंने यहां तक पूछ लिया कि पढ़ाई-लिखाई करके क्या ही करोंगे? युवाओं की बेरोजगारी पर तंज कसते हुए कहा कि अब नौकरी आउटसोर्सिंग के जरिए चल रही हैं, पहले जैसा कुछ नहीं बचा।
अपने हेलीकॉप्टर से आया हूं: बृजभूषण शरण सिंह
बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी पढ़ाई-लिखाई और उसके मुकाबले हैसियत का लोगों को एहसास भी कराया। उन्होंने कहा कि मैं यहां किसी किराए के हेलीकॉप्टर में नहीं बल्कि खुद के पैसे से खरीदे हुए हेलीकॉप्टर से आया हूं। उन्होंने कहा कि पॉलिटिक्स या किसी भी अन्य क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने के लिए सफल लोगों के साथ रहना जरूरी है।
बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह की गिनती यूपी के बाहुबली नेताओं में होती है। वो 6 बार सांसद रहे चुके हैं। इसमें पांच बार बीजेपी के टिकट और एक बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा तक पहुंचे।
