कॉमेडियन समय रैना हाल ही में भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की कथित गर्लफ्रेंड आरजे महवश के साथ एक मेकअप ब्रांड के प्रमोशनल वीडियो में नजर आए। इस दौरान उन्होंने उनकी पूर्व पत्नी धनश्री का बिना नाम लिए काफी तंज कसा। लेकिन फैंस जान गए कि सबकुछ ‘राइज एंड फॉल’ कंटेस्टेंट और क्रिकेटर के लिए ही था। अब इस पर भारतीय बल्लेबाज का रिएक्शन आया है और उन्होंने करारा जवाब दिया है।
वीडियो में समय रैना ने धनश्री वर्मा पर निशाना साधते हुए काफी तीखे कटाक्ष किए। उन्होंने पहले आरजे महवश से उनका फेवरेट एल्फाबेट पूछा, तो उन्होंने कहा ‘M’ क्योंकि उनका नाम उससे शुरू होता है। इसके बाद कॉमेडियन ने कहा, ‘मेरा तो दो है, U और G।’ यहां उन्होंने क्रिकेटर का जिक्र किया। फिर कहा कि दो महीने में ही उनका ‘राइज एंड फॉल’ हो गया था। यहां वह धनश्री के उस दावे के बारे में बता रहे थे कि जहां उन्होंने क्रिकेटर पर दो महीने में धोखा देने का आरोप लगाया था। साथ ही उस टी-शर्ट को भी पहनकर वह आए हुए थे, जिस पर वही कोट लिया था, जो चहल की टी-शर्ट पर था, जब वह तलाक लेने के लिए कोर्ट पहुंचे थे। साथ ही एलिमनी पर भी चुटकी ली।समय रैना के वीडियो पर युजवेंद्र चहल बोले
अब समय रैना ने एक वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें वह और युजवेंद्र चहल नजर आ रहे हैं और क्रिकेटर माथे पर हाथ रखे हुए हंस रहे हैं। यहां लिखा, ‘लव यू माय शुगर डैडी।’ इसे रीपोस्ट करते हुए क्रिकेटर ने कॉमेडियन को चेतावनी वाले अंदाज में लिखा, ‘एक और केस के लिए तैयार रहो।’ साथ में हंसने वाला इमोजी भी बनाया।युजवेंद्र चहल ने समय रैना और आरजे महवाश के वीडियो पर प्रतिक्रिया दी
लोगों का रिएक्शन
अब इस वीडियो पर लोगों ने रिएक्ट भी किया। एक ने लिखा, ‘समय ही कर सकता है बस।’ एक ने लिखा, ‘अगर स्क्रिप्टेड भी है तो भी… एपिक।’ एक ने लिखा, ‘चतुर चालाक चंचल पॉडकास्ट।’ एक ने लिखा, ‘लगता है धनश्री ने बहुत पैसे दिए हैं।’ एक ने लिखा, ‘मस्त था। धना की भी पोल खोल दी।’ एक ने लिखा, ‘काफी चहल-पहल वाला माहौल।’
