गाजियाबाद: दशहरे के मौके पर गाजियाबाद से वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवती मेले में झूले पर बैठकर अपनी अशोभनीय अश्लील रील बनाती नजर आ रही है। धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का वीडियो सामने आने से माहौल गर्मा गया है। लोग इसे बेहद शर्मनाक बता रहे हैं और कह रहे हैं कि सार्वजनिक जगह पर इस तरह का व्यवहार त्यौहार की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में बेहद गुस्सा है। उनका कहना है कि दशहरे जैसे पावन मौके पर इस तरह का कृत्य त्यौहार की मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाला है। उनका कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह का व्यवहार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उनका कहना है कि यह केवल त्यौहार का अपमान ही नहीं है बल्कि समाज को गलत संदेश देने वाला कृत्य है। इस तरह की हरकतें खुलेआम होने लगीं तो आगे जाकर माहौल और बिगड़ सकता है। उनका कहना है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान मर्यादा बनाए रखना सब की जिम्मेदारी है और इस मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
लोगों के आक्रोश के बीच गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है की वीडियो की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह किस मेले का और कब का है। पुलिस के मुताबिक, अगर वीडियो सही पाया जाता है तो युवती के खिलाफ आईटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस मामले में जल्दी ठोस कदम उठाए जाएंगे।
